Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में दोपहर तक खिली धूप, फिर आंधी के साथ बूंदाबांदी

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल के मौसम में फिर बदलाव आया है. 26 अप्रैल को दोपहर तक धूप खिली. इसके बाद दोपहर करीब दो बजे अचानक बादलों ने दस्तक दी और तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई. इस दौरान 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली. ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिली. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटों में तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी के बाद फिर गिरावट आने का अनुमान है.

बिजली का लोड घटने से विभाग की लोडशेडिंग हुई कम

इस बीच गर्मी कम होने से शहर में एसी और पंखे का उपयोग कम हो गया है. यानी बिजली की खपत कम हो गई है. लोड कम होने से बिजली विभाग और डीवीसी ने लोडशेडिंग भी कम कर दी है. इसके बावजूद शहर में लोडशेडिंग चार से पांच घंटे रही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-iit-acic-imparts-bamboo-artwork-training-to-villagers/">धनबाद

: आईआईटी-एसीआईसी ने ग्रामीणों को दिया बांस कलाकृति का प्रशिक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही