Search

 
 
 

सुपौल : 1200 करोड़ से बन रहे बकौर पुल का एक हिस्सा टूटा, एक मजदूर की मौत, कई के दबे होने की भी आशंका, रेस्क्यू जारी

 
  • 40 से अधिक के दबे होने की भी आशंका
  • बकौर पुल देश का सबसे बड़ा निर्माणाधीन सड़क पुल

Bihar :   बिहार के सुपौल से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से बन रहे बकौर पुल का एक हिस्सा टूटकर गिर गया. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मची है. इस घटना में एक मजदूर की मौत हुई है. जबकि 9 मजदूरों के घायल होने की खबर है. वहीं अभी भी मलबे में कई मजदूरों व आमलोगों के दबे होने की भी आशंका है. घटना की सूचना पाकर पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है. रेस्क्यू टीम ने राहत बचाव का काम शुरू कर दिया है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

देश का सबसे बड़ा निर्माणाधीन सड़क पुल है बकौर पुल 

बता दें कि कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से बन रहा बकौर पुल देश का सबसे बड़ा निर्माणाधीन सड़क पुल है. 10.2 किलोमीटर लंबे महासेतु का निर्माण दो एजेंसियां (गैमन इंडिया और ट्रांस रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड) कर रही हैं. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ते तहत बन रहे बकौर पुल का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूर्ण होना है. सुपौल के बकौर और मधुबनी जिले के भेजा के बीच इसका निर्माण हो रहा है. लेकिन मरीचा के पास निर्माणाधीन सड़क पुल का एक हिस्सा गिर गया है. जानकारी के मुताबिक, पिलर नंबर 50, 51 और 52 का गार्टर गिरने से इतना बड़ा हादसा हुआ है. निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद निर्माण एजेंसियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

भागलपुर में भी 1717 करोड़ की लागत से बना रहा पुल भरभराकर गिरा था

आपको बता दें कि बिहार में निर्माणाधीन पुल पहली बार नहीं टूटा है. इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. पिछले साल जून महीने में भागलपुर में गंगा नदी पर 1717 करोड़ की लागत से बना रहा पुल भरभराकर गिर गया था. अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच बन रहे पुल का सीएम नीतीश कुमार ने 2014 में शिलान्यास किया था. सोशल मीडिया पर इस पुल हादसे का भयावह वीडियो सामने आया था. जिसके बाद बिहार की सियासत गरमा गयी थी. इससे पहले 29 अप्रैल को भी आंधी और तेज हवाओं के कारण इस निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया था. अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच बन रहा यह पुल उद्धाटन से पहले ही गिर गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही