Supaul: सुपौल जिला के मरौना प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र के ललमनिया गांव से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां एक पति ने रात में सो रही पत्नी पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब से महिला का चेहरा चल गया. दरअसल महिला संजीला देवी मंगलवार की रात अपने घर में सोई थी. बताया गया कि घटना के वक्त रात के करीब तीन बज रहे थे. उसके पति विजय कामत ने बाथरूम साफ करने वाले एसिड को गर्म किया. इसके बाद उसने सोए अवस्था में अपनी पत्नी के चेहरे पर फेंक दिया. पत्नी का चेहरा बुरी तरह झुलस गया. शोर मचने के बाद उसे इलाज के लिए निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें: डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-wild-elephant-attacked-a-serious-mgm-refer/">डुमरिया
: जंगली हाथी ने किया हमला, एक गंभीर, एमजीएम रेफर मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति विजय कामत दिव्यांग है. अक्सर नशे का सेवन करता था. पत्नी के साथ मारपीट करता था. तीन-चार दिन पहले भी पति ने शराब के नशे में पत्नी पर एसिड फेंका था. उसमें वह बाल-बाल बच गई थी. लोगों ने कहा कि मंगलवार को भी हर दिन की तरह उस दिन भी विवाद हुआ था. अचानक रात में उसकी पत्नी के चिल्लाने की आवाज आई. इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे. देखा कि चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ है. इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई. इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्कार कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jmm-leader-bajrang-sonkar-died-due-to-heart-attack/">आदित्यपुर
: झामुमो नेता बजरंग सोनकर की हार्ट अटैक आने से मौत [wpse_comments_template]
सुपौल: सो रही पत्नी के चेहरे पर शराबी पति ने फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा

Leave a Comment