Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंगर उदित नारायण पर सुपौल फैमिली कोर्ट ने लगाया जुर्माना, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

Bihar :  बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण पर सुपौल (बिहार) फैमिली कोर्ट ने 10 रुपये का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने यह जुर्माना कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर लगाया है. इतना ही नहीं कोर्ट ने सिंगर को अर्थदंड के साथ अपना जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी 2025 को होगा.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-29-1.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-989640" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-29-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

उम्र के इस पड़ाव में पति के साथ रहना चाहती पहली पत्नी

दरअसल  उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने 2022 में ही उदित नारायण के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया है. इस केस के जरिये रंजना ने अपने दांपत्य जीवन पुनर्स्थापित करने की मांग की है. पहली पत्नी का कहना है कि वह अक्सर बीमार रहती हैं, उनका देखभाल करने वाला कोई नहीं है. इसलिए उम्र के इस पड़ाव में वो अब पति के साथ रहना चाहती हैं. रंजना ने उदित पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ रहने से कतराते हैं. उसको (रंजना) बार-बार आश्वासन देते हैं. लेकिन फिर बाद में उससे मुकर जाते हैं. इसी मामले की सुनवाई सोमवार 16 दिसंबर को होनी थी. लेकिन उदित नारायण कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. उनकी ओर से किसी वकील ने भी कोर्ट में जवाब दाखिल नहीं किया. जिसको लेकर कोर्ट ने उदित नारायण पर 10 रुपये का जुर्माना लगाया है.

1984 में हुई थी उदित नारायण की शादी

बता दें कि उदित नारायण का जन्म बिहार के सुपौल जिले के बायस गोठ गांव में हुआ है. उन्होंने सुपौल के जागेश्वरी हाई स्कूल से अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद आगे की पढ़ाई सिंगर ने नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय से की है. पढ़ाई के दौरान उदित नारायण ने नेपाली रेडियो के लिए मैथली व नेपाली गाना शुरू किया. फिर 1978 में वे मुंबई चले आये और फिल्मों में गाने का प्रयास करने लगे. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पायी. 1984 में परिवार वालों ने उदित नारायण की शादी रंजना नारायण झा से करा दी. उदित रंजना सुपौल में अपने परिवार के साथ छोड़कर मुंबई चले गये.

शादी के एक साल बाद ही कर ली दूसरी शादी

इस बीच उनकी मुलाकात नेपाली सिंगर दीपा गहतराज से हुई. दोनों ने कई नेपाली फिल्मों में एक साथ गाना गाया. इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और उदित नारायण ने 1985 में दीपा से शादी कर ली. इस शादी से उदित नारायण को एक बेटा भी हैं, जिनका नाम आदित्य नारायण है. रंजना को जब उदित की दूसरी शादी की बात पता चली तो उसने पहले मामले को सुलझाने का प्रयास किया. लेकिन उदित नारायण ने सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्महत्या की धमकी देकर रंजना को कई सालों तक चुप कराकर रखा. इसके बाद थक हारकर उदित की पहली पत्नी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उदित को अपनी दोनों पत्नियों को साथ रखने का आदेश दिया था. इसके बावजूद  उदित पहली पत्नी को सुपौल में ही छोड़कर मुंबई चले गये. हालांकि वो पहली पत्नी को खर्च के लिए पैसे भेजते हैं. रंजना कई बार मुंबई गयी. लेकिन उन्हें वहां से बार-बार आश्वासन देकर भेज देते थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही