Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुपौल: संतोष मांझी का इस्तीफा मामला, पप्पू यादव ने BJP को ठहराया जिम्मेदार

Supaul : बिहार में जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे से सियासी हलचल तेज गई है. इस मामले में लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. इसी बीच सुपौल के छातापुर पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भी इस मामले में अपनी प्रतिकिया दी. उन्होंने कहा कि पार्टी को बचाने के लिए संतोष मांझी ने इस्तीफा दिया. साथ ही पप्पू यादव ने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि BJP पैसे का खेल खेलती हैं.  पप्पू यादन ने कहा कि छोटे दलों का सम्मान करने से महागठबंधन मजबूत होगा. जरूरत है कि नीतीश कुमार और लालू यादव सभी दलों को लेकर चलें और सभी की उम्मीदों पर खड़े उतरे. तभी विपक्ष मजबूत होगा.

मांझी को पप्पू यादव ने दी नसीहत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-17.gif"

alt="" width="600" height="400" /> बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को नसीहत देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री का सम्मान करना चाहिए. नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था. ऐसे में दोनों ही नेताओं को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए. साथ ही कहा कि नीतीश कुमार का साथ जीतन राम मांझी को नहीं छोड़ना चाहिए.

जीतनराम मांझी जैसे लोग आते जाते रहते हैं- JDU

संतोष मांझी के इस्तीफे पर जेडीयू की ओर से कहा गया कि ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं. पार्टी को इससे फर्क नहीं पड़ता. जेडीयू नेत्री लेसी सिंह ने कहा कि पार्टी में लोगों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है. किसी के आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता. संतोष कुमार के नीतीश मंत्रिमंडल छोड़ने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता. इससे सरकार की स्थिरता पर कोई खतरा नहीं है. इसे भी पढ़ें: देवघर">https://lagatar.in/deoghar-vasundhara-raje-scindia-attends-baba-darbar-worships/">देवघर

: वसुंधरा राजे सिंधिया ने बाबा दरबार में लगाई हाज़िरी, की पूजा अर्चना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही