Supaul: सुपौल जिले में एक महिला की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. यह मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत में गम्हारिया उपशाखा नहर के पास एक महिला का शव मिला. महिला की मौत गोली लगने से हुइ है. फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.और जांच में जुट गई.बताया जा रहा है कि खेत जा रहे लोगों ने महिला (25 वर्ष) का शव देखने बाद शोर मचाया. इसके बाद इस घटना की जानकारी राघोपुर थाना पुलिस को दी गई.
सुपौल: नहर किनारे महिला का शव बरामद, मची सनसनी
Last Updated: Feb 20, 2025 12:00 AM (IST)