Search

 
 
 

सुपर डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट : सेल यूनिट को हराकर मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब की टीम बनी चैंपियन

 
Ranchi : रांची जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एक्सल डाटा सर्विस (ईडीएस) सुपर डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट में मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब की टीम चैंपियन बनी. शनिवार को मेकॉन स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब ने सेल यूनिट को हराकर खिताब जीता. फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए मेकॉन के कौशल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. टूर्नामेंट में बेस्ट बैटर का पुरस्कार मेकॉन के अनिर्बान चटर्जी व बेस्ट बॉलर का पुरस्कार शीट कुमार को मिला. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय व जेएससीए के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती (पिंटू दा) ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए जूनियर के मुख्य चयनकर्ता मनोज यादव, रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजू शर्मा, सचिव शैलेंद्र कुमार, सौमित्र कार्यकारी सदस्य, रमेश कुमार, मुज्जफर अली, मुन्ना, सहायक सचिव शंभू सिन्हा, नंदजी पांडे, मुक्तेश सिंह, हिमाशु, मेकॉन के पीके दास व सेल यूनिट के सदस्यों के साथ अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-two-children-died-due-to-drowning-while-bathing-in-dhurva-dam/">रांची:

धुर्वा डैम में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही