Search

 
 
 

सुपर किंग्स ने हंटर एकादश को 28 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला जीता

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में 25 मई की रात तीसरा टी-10 नाइट लोकल नॉकआउट टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें सुपर किंग्स ने हंटर एकादश को 28 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि मौजूद महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे व महाप्रबंधक भी के सुमन, विशिष्ट अतिथि विकास मिश्रा, सूरज सिंह, सुलभ दीक्षित सहित अन्य ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस दौरान सभी ने नेशनल एंथम भी गाया.

ईशान कठोते ने 28 गेंंद में बनाया 49 रन

सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी किया और 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 112 रन बनाये. इसमें ईशान कठोते ने 4 छक्का व 3 चौका की मदद से 28 गेंंद में धुआंधार नाबाद 49 रन, एवरेस्ट ने 4 चौका की मदद से 17 गेंद में 25 रन, विवेक गुप्ता ने 3 छक्का की मदद से 12 गेंद में 22 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हंटर एकादश ने 6 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी. इसमें विजय गुप्ता ने 1 छक्का और 3 चौका की मदद से 15 गेंद की मदद से 24 रन बनाया.

ईशान कठोते को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब 

महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे ने विजेता और महाप्रबंधक भी के सुमन ने उप विजेता को नकद व ट्रॉफी दिया. वहीं मैन ऑफ द मैच का खिताब ईशान कठोते को मिला. वहीं बेस्ट गेंदबाज सपन, बेस्ट बैट्समैन रोहित और मैन ऑफ द सीरीज दीपू को चुना गया.  इस दौरान ईशान कठोते, चंदन, अनमोल पांडेय, सुचित, विश्वजीत मुखर्जी, नागेश झा, साहिल सिंह, मो0 कैफ, सत्यम, अनमोल कुमार, फरहान आलम, आदित्य झा, हर्ष राय, दीपक जयकर, दीपू रजक, प्रदीप दुबे, फैज अहमद, जगमोहन सामड, सुरेश पान, जुबेर अहमद, अरविंद लाल आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही