Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू

Advertisement
Advertisement
 Ranchi : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर आज शुक्रवार को ईडी ऑफिस पहुंचे.  इसके बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी गयी है. ईडी ने 27 जून को जेल अधीक्षक और जेलर को नये सिरे से समन जारी कर 30 जून को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था.  जेल अधीक्षक हामिद अख्तर और जेलर नसीम खान से ईडी जानना चाहेगी कि आखिर उन्होंने कौन से जेल मैनुअल और नियम के तहत जेल में बंद एक कैदी निलंबित आइएएस छवि रंजन की दूसरे कैदी प्रेम प्रकाश से मुलाकात कराई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ED-333.jpg"

alt="बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू" width="600" height="400" />

कैदियों को मदद पहुंचाने के एवज में उन्होंने कौन सा लाभ लिया 

जानकारी के अनुसार ईडी उनसे पूर्व में मांगे गये सीसीटीवी फुटेज अब तक ईडी को उपलब्ध नहीं कराये जाने का कारण भी जानेगी. कोर्ट के आदेश के बावजूद जेल अधीक्षक ने सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं उपलब्ध कराये, इससे संबंधित कई सवालों की सूची ईडी ने तैयार रखी है. उनसे ईडी यह भी सवाल पूछेगी कि कैदियों को मदद पहुंचाने के एवज में उन्होंने कौन सा लाभ लिया है.

जेल मैनुअल के उल्लघंन का आरोप

जेल अधीक्षक और जेलर पर मनी लांड्रिंग के आरोपियों को जेल मैनुअल का उल्लंघन कर मदद करने का आरोप है. मनरेगा घोटाला, अवैध खनन, भूमि घोटाला, पद का दुरुपयोग कर काली कमाई सहित आधा दर्जन से अधिक चर्चित मामलों के आरोपियों को ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत जेल भेजा था. ईडी को पुख्ता सूचना मिली थी  कि जेल में  कैदियों को जेल मैनुअल का उल्लंघन कर मदद पहुंचायी गयी है.

प्रेम प्रकाश और छवि रंजन की मुलाकात के बाद ईडी ने जेल में मारा था छापा

दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को जेल भेजे जाने के बाद ईडी को मनी लांड्रिंग के आरोपियों द्वारा रात को छवि रंजन से मुलाकात किये जाने की सूचना मिली थी. इस सूचना की पुष्टि के लिए ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में आवेदन देकर जेल में छापा मारने की अनुमति मांगी. इस क्रम में सीसीटीवी फुटेज देने में जेल प्रशासन की आनाकानी का उदाहरण दिया गया. कोर्ट ने ईडी के आवेदन पर विचार करने के बाद उसे सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के लिए जेल के अंदर जाने की अनुमति दे दी इसके बाद ईडी ने जेल में छापामारी की और छवि रंजन के कमरे का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया. फुटेज की जांच में पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश और छवि रंजन के मुलाकात की सूचना की पुष्टि हुई. इसके बाद ईडी ने जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को फिर एक बार समन जारी कर पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही