Search

 
 
 

हजारीबाग: चुनाव पर्यवेक्षकों ने अधिकारियों के साथ की बैठक

 
Hazaribagh: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक (व्यय) हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी व्यय कोषांग के क्रियाकलापों का जायजा लेने पहुंचे. व्यय प्रेक्षक घोडके रोहित रमेश (आईआरएस), योगेश कुमार (आईआरएस) व ए मणिमरन (आईआरएस) ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. समाहरणालय सभागार में व्यय कोषांग के नोडल अधिकारियों को चुनाव के दौरान व्यय निगरानी सेल के साथ समन्वय और तालमेल बनाकर काम करने और केंद्रीय टीम के साथ सभी बरामदगी के बारे में तुरंत जानकारी देने का निर्देश दिया. व्यय प्रेक्षक ने बैंक प्रतिनिधियों को 10 लाख से अधिक के किसी भी संदिग्ध लेन देन पर विशेष निगरानी रखने को कहा, साथ ही अभ्यर्थियों के भी बैंक खातों से 10 लाख रुपये से अधिक के वित्तीय लेन-देन पर अपनी पैनी नजर रखने को कहा और इसकी सूचना भी साझा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब की आवाजाही की निगरानी बहुत महत्वपूर्ण है. इसलिए सभी प्रमुख चौकियों पर अतिरिक्त चौकसी बरतने की आवश्यकता है. व्यय प्रेक्षक द्वारा आदर्श आचार संहिता विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता संबंधी शिकायतों पर उड़न दस्ता दल की दैनिक व्यय क्रिया-कलाप संबंधी प्रतिवेदन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध कराएंगे. सभी पुलिस के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दैनिक नगदी /अन्य मदों संबंधित शिकायतों पर उड़न दस्तों (द्वारा दैनिक क्रियाकलाप का रिपोर्ट प्राप्त कर एवं स्थैतिक निगरानी टीम द्वारा जब्त अन्य मदों से संबंधित शिकायतों पर दैनिक गतिविधि रिपोर्ट प्राप्त कर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध करायेंगे. व्यय नोडल पदाधिकारी व उत्पाद विभाग के सभी नोडल पदाधिकारी को संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्यों का निष्पादन करने के साथ साथ निर्वाचन कार्यों का सफलता पूर्वक संचालन करने की बात कही. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-announced-jmm-and-congress-will-contest-elections-on-70-seats/">सीएम

ने किया ऐलानः झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही