Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पर्याप्त मात्रा में पेयजल और बिजली आपूर्ति करें : हफीजुल हसन

Koderma :सोमवार को समाहरणालय सभागार में अल्पसंख्यक कल्याण व निबंधन मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई. मंत्री ने विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाएं टीसीबी, डोभा, फील्ड बंड आदि योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. मंत्री ने पथ व ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत योजनाओं यथा सड़क निर्माण कार्य की जानकारी ली और कहा कि योजनाओं को यथाशीघ्र पूरा करें. इस शिकायत पर कि जिले में योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास अधिकारी खुद कर रहे हैं, हफीजुल हसन ने जनप्रतिनिधियों द्वारा ही योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-relatives-protest-near-topchanchi-police-station-in-connection-with-priyas-murder/">धनबाद

: प्रिया की हत्या के मामले में परिजनों ने तोपचांची थाना के समीप किया प्रदर्शन

आउटसोर्सिंग में 75 फीसदी स्थानीय लोगों का करें बहाली- मंत्री

मंत्री हफीजुल हसन ने कल्याण विभाग को कब्रिस्तान की चारदीवारी के साथ साथ सौंदर्यीकरण की योजनाओं पर जोर देने को कहा. उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति पर्याप्त से हो, इसका ख़्याल रखेंगे. साथ ही बिजली संकट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. मंत्री ने खनन विभाग की समीक्षा करते हुए कोडरमा जिला में लीजधारक की जानकारी ली. उन्होंने चालान काटने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये. पर्यटन से संबंधित विकास को लेकर प्रस्ताव देने का बात कही. आउटसोर्सिंग के तहत बहाली को लेकर 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही. इसे भी पढ़ें :विराट">https://lagatar.in/virat-and-viraj-maken-got-the-title-of-mathematics-geniuses-of-india/">विराट

और विराज माकन को मिली मैथमेटिक्स जिनियसेस ऑफ इंडिया की उपाधि

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में विधायक अमित यादव, विधायक उमाशंकर अकेला यादव, विधायक कोडरमा डॉ नीरा यादव, उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, सभी जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही