Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स के डॉक्टर्स कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई, एक महीने से मोहल्लेवासी परेशान

Ranchi: रिम्स के डॉक्टर्स कॉलोनी में रहने वाले चिकित्सक-कर्मचारियों को पिछले एक महीने से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. बता दें कि बरियातू थाना के पास स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी की आबादी हजारों में है, लेकिन कॉलोनी में गंदे पानी की समस्या को लेकर विभागीए अधिकारियों की निंद नहीं खुल रही है. वहीं रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के चिकित्सक डॉ विकास कुमार ने कहा कि इंसान के लिए पानी सबसे जरूरी है. इस भीषण गर्मी में भले कुछ मिले न मिले लेकिन पानी जरूर मिलना चाहिए, लेकिन एक महीने से गंदे पानी के सप्लाई से कॉलोनी के लोग परेशान हैं. नल खोलते ही गंदा पानी निकलने लगता है. यह पानी हाथ लगाने योग्य तक नहीं है. उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर मैंने एसडीओ, जूनियर इंजीनियर समेत विभागीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर तक को सूचना दी है. अश्वासन दिया गया है कि दो-तीन दिन के अंदर समस्या को दूर कर दी जाएगी. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/judicial-work-begins-with-tree-plantation-in-new-building-of-jharkhand-high-court/">झारखंड

हाईकोर्ट के नए भवन में पौधरोपण के साथ न्यायिक कार्य शरू
[caption id="attachment_666696" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/111-3.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> रिम्स के डॉक्टर्स कॉलोनी में सप्लाई हो रहा दूषित जल[/caption]

मरीजों की सेवा करने वाले चिकित्सक खुद हो जाएंगे बीमार

वहीं चिकित्सक डॉ रवि ने कहा कि नल से इतना गंदा पानी आ रहा है कि इससे गंदे कपड़े को धोने पर कपड़ा और भी ज्यादा गंदा हो जाएगा. शौच के लिए भी इस पानी का इस्तेमाल करने में डर लगता है. अक्सर इन्फेक्शन का खतरा रहता है. मरीजों की सेवा करने वाले चिकित्सक खुद बीमार हो जाएंगे तो परेशानी ज्यादा होगी. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-12-june-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।12 JUNE।।लैंड स्कैमःED की बड़ी कार्रवाई।। IAS छवि समेत 10 पर ED ने दायर की PC।।पटना-रांची वंदे भारत का ट्रायल रन।।बिहारःसम्राट की डिग्री फर्जी- JDU।।प्रियंका का शिवराज सरकार पर निशाना।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

गंदे पानी से होने वाली बीमारी

-उल्टी -दस्त -पेट दर्द -डिहाईड्रेशन -पेट खराब [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही