Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधेयक का समर्थन, पर यह 'महिला बेवकूफ बनाओ बिल' है : आम आदमी पार्टी

Advertisement
Advertisement
  • विधेयक के प्रावधान 2024 में लागू नहीं होंगे
  • भाजपा को महिलाओं के कल्याण में कोई दिलचस्पी नहीं
New Delhi : आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में पेश किए गए महिला आरक्षण विधेयक को महिलाओं को बेवकूफ बनाने की कोशिश बताया है. दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं को 2028 से पहले आरक्षण नहीं मिल पाएगा. लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए महिलाओं को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने मांग की कि इस बिल में संशोधन करके इसे 2024 से ही लागू किया जाए. हालांकि, उन्होंने एक बार फिर कहा कि सैद्धांतिक रूप से उनकी पार्टी इसके समर्थन में है.

हम आरक्षण का समर्थन करते हैं

आतिशी ने संविधान संशोधन बिल हाथ में लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कल रात मीडिया के जरिए खबर आई कि महिला आरक्षण विधेयक को कैबिनेट ने मंजूरी दी है और इसे संसद में पेश किया जाएगा. आम आदमी पार्टी ने इस बिल का स्वागत किया. हमने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण का समर्थन करते हैं. लेकिन बिल जब तक हमारे हाथ में नहीं आता और हम इसके प्रावधानों को नहीं देखते तब तक हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते. कुछ समय पहले यह संविधान संशोधन बिल सार्वजनिक हुआ और इसे हमने पढ़ा तो समझ में आया कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है, 2024 चुनाव से पहले महिला बेवकूफ बनाओ बिल है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/five-lawyers-of-ranchi-civil-court-accused-of-assault-fir-in-kotwali-police-station/">रांची

सिविल कोर्ट के पांच वकीलों पर मारपीट का आरोप, कोतवाली थाना में FIR
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही