Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अत्याचार के खिलाफ लड़ाई में साथ दें : कल्पना सोरेन II समेत गिरिडीह की 4 खबरें

Bengabad (Giridih)  : गांडेय विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन (झामुमो) प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शुक्रवार को बेंगाबाद प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि झारखंड में लड़ाई अत्याचार व तानाशाही ताकतों के खिलाफ है. केंद्र की तानाशाह सरकार झारखंड के लोगों का हक-अधिकार छीनने, कुचलने का काम कर रही है. उन्होंने जनता से तानाशाही सरकार के खिलाफ गोलबंद होकर चुनाव में वोट करने की अपील की. जनसंपर्क के क्रम में कल्पना सोरेन ने बेंगाबाद, बड़कीटांड़, भलकुदर, लुप्पी व गोलगो पंचायत के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा का नारा बुलंद किया. दौरे में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, मंत्री हफीजूल हसन अंसारी, झामुमो नेत्री कर्मिला टुडू समेत गठबंधन के सहयोगी दलों के कई नेता और कार्यकर्ता साथ रहे.

भाकपा माले ने विनोद सिंह के समर्थन में किया जनसंपर्क

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/male-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Giridih : भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन (भाकपा माले) के प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में शुक्रवार को बेंगाबाद प्रखंड के बसमत्ता व मुंडराडीह में जनसंपर्क अभियान चलाया. माले नेता राजेश यादव ने लोगों से विनोद सिंह को विजयी बनाने की अपील की. कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के गरीबों के लिए अभिशाप बन चुकी है. यह सरकार आम जनता के लिए तबाही और कॉरपोरेट कंपनियों के लिए खुशहाली लाने के लिए याद की जाएगी. इस सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा है. जनता मोदी सरकार को माफ नहीं करेगी. अभियान में शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, दिनेश यादव, पियारी यादव, दशरथ पासवान, अशोक पासवान, सुरेंद्र पासवान, महेश यादव, टिंकू यादव, संदीप पासवान, सुरेश त्रिवेदी आदि शामिल थे.

राजकुमार यादव ने विनोद सिंह के पक्ष में किया प्रचार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/rajkumar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ganwa (Giridih)  : पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने शुक्रवार को गावां बाजार, माल्डा, पटना आदि स्थानों का दौरा कर लोगों से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि विनोद सिंह का विधायक के रूप में प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. वे सदैव क्षेत्र के विकास व गरीबों के कल्याण के लिए आवाज बुलंद करते रहे हैं. इनके सांसद बनने से क्षेत्र का पूर्ण विकास होगा. मौके कन्हाई राम, नागेश्वर यादव, उमेश चौधरी, रंजीत राम, प्रदीप यादव, जितू राम, राजेश राम, लोहा सिंह आदि मौजूद थे.

सामान्य प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम, डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

Giridih : लोकसभा व गांडेय विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर सामान्य प्रेषक आलोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला समाहरणालय में नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने बाजार समिति स्थित स्ट्रॉन्ग रूम व कृषि उत्पादन बाजार समिति व विवाह भवन में बने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. वहां की हर व्यवस्था को देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कंट्रोल रूम व सामग्री कोषांग में हो रही तैयारी के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. कंट्रोल रूम में रजिस्टर का अवलोकन किया. मौके पर उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, संबंधित कोषांग के अधिकारी समेत निर्वाचन के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. ज्ञात हो कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में मतदान 20 मई को, जबकि  गिरिडीह में 25 मई  को होना है. इसके साथ ही गांडेय विधानसभा का उपचुनाव 20 मई को होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fourth-district-topper-of-inter-commerce-parul-sharma-was-honored-by-the-committee/">धनबाद

: इंटर कॉमर्स की फोर्थ जिला टॉपर पारूल शर्मा को समिति ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही