Search

 
 
 

समर्थकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से की मुलाकात, चुनाव लड़ने का किया आग्रह

 
  • भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ाई में साथ देने का वादा
  • कहा- इस लड़ाई में हर कदम पर हम आपके साथ
Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सह पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से डेमोटांड़ स्थित ऋषभ वाटिका में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुलाकात कर अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया. समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख लोगों ने उनसे लोकसभा चुनाव में उतर कर भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ाई में अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया. उपस्थित लोगों ने यशवंत सिन्हा से बार-बार आग्रह किया कि आप ही इस क्षेत्र के तारणहार हो सकते हैं. कहा, जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, उनके साथ हमारी लड़ाई है और हम आपको यह पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि इस लड़ाई में हर कदम पर हम आपके साथ हैं. मौके पर मुख्य रूप से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय के पौत्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष सहाय, पूर्व वार्ड पार्षद मो. नसीम, राजीव श्रीवास्तव, विवेक बरियार, ऋषि शर्मा, रामजी गुप्ता, टीएमसी के केंद्रीय सचिव कारी नौशाद आलम, दमदोइया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. रउफ अंसारी, लक्ष्मण लाल, अनूप भाई वर्मा, जगतार सिंह, संतन सिंह सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे. उक्त जानकारी अनिल सिन्हा ने दी. इसे भी पढ़ें : कोर्ट">https://lagatar.in/court-extended-judicial-custody-of-former-cm-hemant/">कोर्ट

ने बढ़ाई पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही