Search

 
 
 

सुप्रीम कोर्ट ने निष्पादित की हेमंत सोरेन की याचिका, कहा - यह याचिका निरर्थक है

 
Ranchi/Delhi: लैंड स्कैम के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने निष्पादित कर दिया है. शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि अब यह याचिका निरर्थक है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया था. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/hemant-case.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसएलपी (स्पेशल लीव पीटीशन) दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. जिसपर फैसला आने में देर होता देख हेमंत सोरेन ने शीर्ष अदालत का रूख किया था, लेकिन इस बीच 29 अप्रैल को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है. जिसपर 13 मई को फैसला आएगा. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. इसे भी पढ़ें -JBKSS">https://lagatar.in/jbkss-candidate-devendra-bath-mahato-got-bail-from-ranchi-civil-court/">JBKSS

प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो को रांची सिविल कोर्ट से मिली बेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही