Search

 
 
 

SC में उठा झारखंड सरकार द्वारा बांग्लादेश से रेमडेसिविर मांगे जाने का मामला, कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

 

Delhi/Ranchi: कोरोना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है. इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से झारखंड सीएम हेमंत सोरेन द्वारा बांग्लादेश से रेमडेसिविर मांगे जाने के मामले पर जवाब मांगा है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कोरोना के लिए नेशन प्लान से जुड़े मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की ट्रिपल बेंच ने झारखंड सरकार की ओर से बांग्लादेश से रेमडेसिविर मांगने का मामला उठाया गया और केंद्र से इसके बारे में पूछा है.

10 मई को होगी अगली सुनवाई

अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 मई की तारीख तय की गयी है. सुनवाई के दौरान झारखंड के द्वारा अन्य राज्यों को ऑक्सिजन सप्लाई देने पर भी चर्चा हुई. वहीं झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दायर कर बताया कि हमने केंद्र सरकार से लगभग साढ़े तीन लाख से ज्यादा वैक्सीन मांगे थे. लेकिन 30 अप्रैल तक झारखंड को सिर्फ 21 हज़ार डोज ही उपलब्ध कराये गए. साथ ही अदालत को यह भी बताया गया कि गुजरात से 17 हज़ार ऑक्सीजन सिलेंडर मांगे गए हैं, लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं हुई है.

बता दें कि देश र में कोरोना के कारण बिगड़ती स्थिति पर देश की सर्वोच्च अदालत ने स्वत: संज्ञान लिया है और इसपर सुनवाई की जा रही है. देश में कोरोना संक्रमण के कारण बनी गंभीर स्थिति और मरीजों को ऑक्सीजन व दवाइयों के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. देश की शीर्ष अदालत ने ऑक्सीजन समेत अन्य जरूरी दवाओं की आपूर्ति के मुद्दे पर केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया था. यह जानकारी झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दी.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही