Search

 
 
 

छवि रंजन की डिफॉल्ट बेल पर सुप्रीम कोर्ट ने ED को किया नोटिस

 
Ranchi/Delhi: लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की डिफॉल्ट बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने ED को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब शीर्ष अदालत 23 फरवरी को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्तल की कोर्ट में छवि रंजन की डिफॉल्ट बेल पर सुनवाई हुई. छवि रंजन की ओर से वरीय अधिवक्ता सिद्धार्थ अग्रवाल और अधिवक्ता अभिषेक चौधरी ने बहस की. छवि रंजन ने जिस केस में डिफॉल्ट बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, वह चेशायर होम रोड स्थित भूखंड की खरीद-बिक्री में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है. इस संबंध में ED ने ECIR 1/2023 दर्ज किया है. छवि रंजन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और उन्हें डिफॉल्ट बेल देने से रांची ED की स्पेशल कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट इंकार कर चुका है. इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/nitish-trapped-in-a-whirlpool-due-to-modis-decision-had-to-delete-the-old-post-and-thank-the-pm-in-a-new-post/">मोदी

के फैसले से भंवर में फंसे नीतीश, क्यों पोस्ट डिलीट कर पीएम को धन्यवाद देने के लिए करना पड़ा नया पोस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही