Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस चंद्रचूड़ कोरोना संक्रमित, कोविड-19 मामले में सुनवाई स्थगित

NewDelhi : सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये   हैं.  SC  के सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया है.  इसमें कहा गया है कि गुरुवार को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष कोविड-19 महामारी के दौरान आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने से संबंधित स्वत: संज्ञान मामले की सुनवाई होनी थी, जिसे पीठ के एक न्यायाधीश के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद स्थगित कर दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों ने कहा कि स्वत: संज्ञान मामले पर सुनवाई करने वाली पीठ की अध्यक्षता करने वाले न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें हल्का बुखार है. उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की तबीयत ठीक हो रही है.

 

चंद्रचूड़ 13 मई 2016 को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किये गये


जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ वर्तमान में भारत के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश हैं.  इससे पहले वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश और बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में सेवा दे चुके हैं. चंद्रचूड़ 13 मई 2016 को भारत के सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किये गये थे. इनका जन्म 11 नवंबर 1959 को मराठी परिवार में हुआ था.

एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत

बता दें भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गयी, जबकि संक्रमण के 3,48,421 नये मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,33,40,938 हो गयी.

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक अपडेट  आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मामले कम होकर 37,04,099 हो गये, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.87 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर सुधरकर 83.04 प्रतिशत हो गयी है.  आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,93,82,642 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही