NewDelhi : सुप्रीम कोर्ट ने मराठा कोटा मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को याचिकाकर्ता से जानना चाहा कि कितनी पीढ़ियों तक आरक्षण जारी रहेगा. इस क्रम में सुप्रीम कोर्ट ने 50 प्रतिशत की सीमा हटाये जाने की स्थिति में पैदा होने वाली असमानता को लेकर भी चिंता प्रकट की. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बंबई उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की जा रही है, जिसमें राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण देने को कायम रखा गया था. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/election-commission-meeting-in-delhi-on-west-bengal-violence-today-visit-to-bengal-on-23rd/39826/">पश्चिम
बंगाल हिंसा पर दिल्ली में चुनाव आयोग की बैठक आज, 23 को बंगाल दौरा
बनर्जी ने कहा, बीजेपी को यहां से विदा कर दो, हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते
बंगाल हिंसा पर दिल्ली में चुनाव आयोग की बैठक आज, 23 को बंगाल दौरा
महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुकुल रोहतगी पेश हुए
महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ से कहा कि कोटा की सीमा तय करने पर मंडल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बदली हुई परिस्थितियों में पुनर्विचार करने की जरूरत है. पीठ में न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर, न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति रविंद्र भट शामिल हैं.आरक्षण कोटा तय करने की जिम्मेदारी राज्यों पर छोड़ देनी चाहिए
उन्होंने कहा कि न्यायालयों को बदली हुई परिस्थितियों के मद्देनजर आरक्षण कोटा तय करने की जिम्मेदारी राज्यों पर छोड़ देनी चाहिए और मंडल मामले से संबंधित फैसला 1931 की जनगणना पर आधारित था. मराठा समुदाय को आरक्षण प्रदान करने वाले महाराष्ट्र के कानून के पक्ष में दलील देते हुए रोहतगी ने मंडल मामले में फैसले के विभिन्न पहलुओं का हवाला दिया. इस फैसले को इंदिरा साहनी मामला के रूप में भी जाना जाता है.. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-said-leave-bjp-from-here-we-do-not-want-to-see-modis-face/39569/">ममताबनर्जी ने कहा, बीजेपी को यहां से विदा कर दो, हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते