Search

 
 
 

सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई को तैयार, तीन जजों की बेंच आज ही सुनवाई करेगी

 
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आज शुक्रवार को SC के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग की. केजरीवाल की याचिका का उल्लेख करते हुए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई कि अगर यह प्रक्रिया चलती रही, तो पहला लोकसभा चुनाव में वोटिंग शुरू होने से पहले ही विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता जेल में होंगे. इसलिए इस पर जल्द सुनवाई हों. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दो जजों की नियमित बेंच के उठने के बाद तीन जजों की विशेष बेंच बैठेगी

इस पर जस्टिस संजीव खन्ना ने अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि दो जजों की नियमित बेंच के उठने के बाद तीन जजों की विशेष बेंच बैठेगी. वह केजरीवाल की याचिका सुनेगी. जस्टिस संजीव खन्ना की बात से तय हो गया कि सुनवाई आज ही होगी, लेकिन इसमें समय लगेगा. जान लें कि अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दवारा की गयी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में रखी. याचिका चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के सामने रखी गयी,. सीजेआई ने अरविंद केजरीवाल की याचिका जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए भेज दी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही