National News : महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले गुंडों के मन में डर पैदा करने की ज़रूरत है. लोगों को लगता है कि शहर(दिल्ली) में खासकर कुछ संवेदनशील इलाकों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यह बात कही. SCने दिल्ली-NCR में हाल ही में हुई रेप की घटनाओं पर खुद संज्ञान लेते हुए (suo motu) सुनवाई के दौरान ये बातें कहीं.
जस्टिस जेबी पारदीवाला और के विनोद चंद्रन की बेंच ने कहा, हमें मिलकर काम करना होगा. हमें यह पक्का करना होगा कि दिल्ली-NCR में हर महिला रात 11 बजे भी सुरक्षित महसूस करे, चाहे वह सड़क पर हो या मेट्रो में.
बेंच ने कहा, सबसे ज़रूरी बात अपराध को रोकना है. कहा कि पुलिस द्वारा ऐसे गुंडों और असामाजिक तत्वों के मन में डर पैदा करने की ज़रूरत है जो ऐसे अपराध करने की प्रवृत्ति रखते हैं बेंच ने कहा, रेप ऐसी घटना है जिसे कोई भी समाज बिल्कुल स्वीकार नहीं कर सकता.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

