Search

 
 
 

कुकी समुदाय की आर्मी प्रोटेक्शन की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी

 
 New Delhi : मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर कुकी समुदाय की ओर से दायर याचिका पर आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कुकी समुदाय ने अपनी याचिका में आर्मी प्रोटेक्शन की मांग की है. खबर है कि सुनवाई को बाद SC ने मणिपुर सरकार से राज्य में जातीय हिंसा को रोकने के लिए उठाये गये कदमों को लेकर एक सप्ताह के अंदर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी.        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रात भर की गयी फायरिंग में कुछ लोग घायल हो गये  

मणिपुर सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि राज्य में स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है. जान लें कि मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है. ताजा घटनाक्रम के अनुसार इंफाल से लगभग 70 किमी दक्षिण-पूर्व में रात भर फायरिंग में कुछ लोग घायल हो गये हैं. इससे पहले रविवार सुबह बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमा पर कुकी और मैतेई समुदाय के लोग भिड़ गये. इस भिड़ंत में तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. सूत्रों के अनुसार एक अन्य व्यक्ति का सिर काट दिया गया.

पश्चिम इंफाल जिले में कर्फ्यू में ढील दिये जाने की सूचना 

इसी बीच खबर आयी  कि सीएम एन बीरेन सिंह ने कुंबी विधानसभा सीट स्थित घटनास्थल का दौरा किया. CM ने स्थानीय लोगों से कहा कि उन्हें पूरी सुरक्षा दी जायेगी. इंफाल प्रशासन द्वारा आज सोमवार को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक पश्चिम इंफाल जिले में कर्फ्यू में ढील दिये जाने की सूचना है. एक अच्छी खबर है कि यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (UFF) और कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (KNO) ने कांगपोकपी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग- 2 को खोल दिया है. दोनों संगठन कुकी समुदाय से जुड़े हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही