Search

 
 
 

Bihar News: 6 महीने बाद भी दीपक प्रकाश के मंत्री बने रहने पर SC सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब

बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के पद पर बने रहने पर सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि जब वे MLA या MLC नहीं बने हैं, तो वे कैसे इस पद पर बने रह सकेत हैं.
 
बिहार की खबरें

Patna: बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के पद पर बने रहने पर सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि जब वे MLA या MLC नहीं बने हैं, तो वे कैसे इस पद पर बने रह सकेत हैं. दीपक प्रकाश बिना किसी सदन के सदस्य बने 6 महीने से अपने पद पर बने हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: 

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ में इस मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पूरी तरह से संविधान और कानून से जुड़ा सवाल है. पीठ ने कहा कि बिहार सरकार को बताना होगा कि कोई शपथ लेने के 6 महीने बाद भी विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य नहीं बन पाया है, वो मंत्री पद पर कैसे रह सकता है. अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी.

 

आपको बता दें कि दीपक प्रकाश राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे हैं. जब 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ था, उस समय RLM के पास चार विधायक होने के बाद भी पार्टी प्रमुख ने उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने बेटे को मंत्री बनवाया था. इस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे.

 

इसके बाद जब सम्राट चौधरी को बिहार की कमान सौंपी गई, तब भी दीपक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. बावजूद इसके वे बिहार विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं बन सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही