Search

 
 
 

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने जनतंत्र को बचाया : आप

 
Palamu: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पुनः मतगणना पर आप पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसला पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार जायसवाल ने हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने जनतंत्र को बचाया है. जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर आरओ ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जबरदस्ती आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को हराकर भाजपा प्रत्याशी की जीत दर्ज करा दी थी, वह बेहद शर्मनाक था. पूरे देश में लोग इस घटना से बेहद दुखी थे, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में पुन मतगणना से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई. ओंकार जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए यह शर्मनाक बात है. समय के साथ भारतीय जनता पार्टी का पोल पूरे देश में खुल रहा है. तानाशाह सरकार को आम जनता पूरे सिरे से खारिज करेगी और एक नया देश बनेगा. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sp-kumar-gaurav-gets-additional-charge-of-zap-9-commandant/">साहिबगंज

एसपी कुमार गौरव को मिला जैप-9 कमांडेंट का अतिरिक्त पदभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही