Search

 
 
 

Freebies पर सुप्रीम कोर्ट के तेवर तल्ख, कहा, लोग काम करने से कतराने लगे हैं, मुफ्त में राशन और पैसे मिलते हैं...

 
NewDelhi : फ्रीबीज( मुफ्त की रेवड़ी) पर सुप्रीम कोर्ट के तेवर तल्ख हैं. आज बुधवार को शहरी गरीबी उन्मूलन पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि फ्रीबीज की वजह से लोग काम करने से बचना चाह रहे हैं. लोगों को बिना काम किये पैसे मिल जा रहे हैं. खबर है कि SC शहरी क्षेत्रों में बेघर लोगों के आश्रय के अधिकार से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था. इसी क्रम में कहा, चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की फ्रीबीज की घोषणाओं के कारण लोग काम करने से बचना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें मुफ्त में राशन और पैसे मिलते हैं.

लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाकर राष्ट्र के विकास में  योगदान करने दें

सुप्रीम कोर्ट  ने कहा कि दुर्भाग्य से इन फ्रीबीज की वजह से लोग काम करने से कतराते लगे हैं. उन्हें मुफ्त में राशन मिल रहा है. बिना काम किये पैसे मिल रहे हैं. हम लोगों को लेकर आपकी चिंताओं को समझते हैं लेकिन क्या ये बेहतर नहीं होगा कि लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाकर राष्ट्र के विकास में उन्हें योगदान करने दें. इस पर अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने पीठ से कहा कि केंद्र सरकार शहरी गरीबी उन्मूलन मिशन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं. पीठ ने अटॉर्नी जनरल से केंद्र से यह वेरिफाई करने को कहा कि कितने समय में शहरी गरीबी उन्मूलन मिशन प्रभावी होगा. इससे संबंधित सुनवाई अब छह सप्ताह बाद होगी. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही