Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, एवी होमकर व संजय लाटकर पर लगाया आरोप

Ranchi : जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारतीय निर्वाचन आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, आईपीएस एवी होमकर और संजय आनंद लाटकर के खिलाफ आरोप लगाते हुए पत्र लिखा है. पत्र में पदाधिकारियों द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए एक विशेष राजनीतिक दल (भाजपा) के पक्ष में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की बात कही गई है. साथ ही संपूर्ण तथ्यों की निष्पक्ष एवं गहनता से जांच कर उक्त पदाधिकारीयों के कार्यों की समीक्षा की जाये और तत्काल प्रभाव से उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से विमुक्त करने की बात भी कही गई है. पत्र ने लिखा है कि वर्तमान में हेमंत सोरेन जी राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं और जेएमएम पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं. हेमंत सोरेन के नामांकन को प्रभावित करने के लिए उनके प्रस्तावक जिस प्रकार प्रभावित किया गया, यह एक आपराधिक साजिश के साथ साथ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. इसे भी पढ़ें - लातेहार:">https://lagatar.in/sp-held-a-meeting-regarding-assembly-elections/">लातेहार:

विस चुनाव को लेकर एसपी ने की बैठक, दिये निर्देश

क्या लिखा है पत्र में

"27 अक्टूबर 2024 को अपराह्न लगभग 1 बजे गिरिडीह पुलिस द्वारा वाहन जांच के क्रम में एक वाहन को रोका गया. जिसमें कई व्यक्तियों के साथ श्री मंडल मुर्मू जो हमारे साहेबगंज जिले के 03 बरहेट (अ.ज.जा) के अधिकृत प्रत्याशी श्री हेमंत सोरेन जी के प्रस्तावक भी हैं, को रोका गया और उनसे उनके गंतव्य के बारे में पूछा गया. वाहन में सवार यात्रियों द्वारा कोई उत्तर ना दिए जाने के कारण वाहन को गिरिडीह पुलिस ने रोक लिया. जिसके पश्चात राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी श्री रवि कुमार (आईएएस), श्री संजय आनंद लाटकर (आई.पी.एस) और श्री अमोल वेनुकांत होमकर के द्वारा अपने पद व प्रतिष्ठा का दुरुपयोग कर गिरिडीह जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाकर गिरिडीह पुलिस के संरक्षण में रहे वाहन को सभी यात्रियों के साथ आनन-फानन में मुक्त कर दिया गया". इसे भी पढ़ें -एस">https://lagatar.in/s-jaishankar-said-india-is-at-the-forefront-in-fighting-terrorism-today-our-policy-of-zero-tolerance/">एस

जयशंकर ने कहा,  भारत आज आतंकवाद से लड़ने में सबसे आगे, हमारी जीरो-टॉलरेंस  की नीति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही