Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुप्रियो की पीसी सुनील तिवारी की सुरक्षा संबंधी आशंका को मजबूत कर रही : प्रदीप वर्मा

Advertisement
Advertisement
Ranchiभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार व उनकी सोशल मीडिया टीम को प्रत्यक्ष रूप से देखनेवाले सुनील तिवारी मामले पर झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. कहा है कि सुप्रियो की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुनील तिवारी की सुरक्षा संबंधी आशंका को और मजबूत कर रही है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने अपने सलाहकार सुनील तिवारी की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा, लेकिन आज उससे संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस झामुमो के प्रवक्ता कर रहे हैं. इससे स्पष्ट है कि सरकार सुनील तिवारी के प्रति कैसी प्रतिशोध की भावना रखती है. उन्होंने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि एक आम आदमी की सुरक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को पत्र लिख सकता है, लेकिन झामुमो की बौखलाहट का अर्थ झारखंड की जनता को जानना भी जरूरी है.

हिम्मत है तो तिवारी के बेल ऑर्डर को मीडिया में पढ़कर सुना दें सुप्रियो

प्रदीप वर्मा ने कहा कि मुंबई मॉडल कांड में मुख्यमंत्री पर आरोप जगजाहिर है. सुनील तिवारी उस मामले में इंटरवेनर हैं. आज भी वह मामला खत्म नहीं हुआ है. मामला कोर्ट में लंबित है. सुनील तिवारी को केस- मुकदमा में फंसाकर हेमंत सरकार बदला लेना चाहती है. उन्होंने कहा कि सुप्रियो भट्टाचार्य को झूठ भी थोड़ा संभलकर बोलना चाहिए. सुनील तिवारी जिस मामले में बेल पर हैं, वह मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा नहीं है. और बेल स्वीकृत करते हुए जिस प्रकार से कोर्ट ने राज्य की पुलिस और उसकी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं, उससे स्पष्ट है कि हेमंत सरकार जानबूझकर उन्हें फंसाने का प्रयास कर रही है. अगर सुप्रियो भट्टाचार्य में हिम्मत है तो सुनील तिवारी के बेल ऑर्डर को मीडिया में पढ़ कर सुना दें. इसे भी पढ़ें – दिल्लीः">https://lagatar.in/delhi-shibu-sorens-health-improving-cm-hemant-is-also-with-him/">दिल्लीः

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, सीएम हेमंत भी हैं साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही