Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंदौर लोकसभा सीट पर सूरत कांड, कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अंतिम दिन नामांकन वापस लिया...

Indore  :  मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर आयी है.  इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने आज अंतिम दिन अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके साथ ही वह भाजपा में शामिल हो गये.  इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.  गुजरात के सूरत की तरह यहां खेला हो गया.   जान लें कि इससे पहले  सूरत से कांग्रेस  प्रत्याशी  नीलेश  कुंभाणी का नामांकन रद्द हो गया था. इसके बाद कांग्रेस की अनुशासन समिति ने नीलेश को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित कर दिया.  अनुशासन समिति ने सूरत सीट से नामांकन रद्द होने के लिए नीलेश कुंभाणी को जिम्मेदार ठहराया था. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

        नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अक्षय बम कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये

नामांकन वापस लेने के साथ ही अक्षय बम कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह जानकारी दी. कैलाश विजयवर्गीय ने अक्षय बम के साथ सेल्फी शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है.

अक्षय कांति बम  14 लाख की घड़ी पहनते हैं

अक्षय कांति बम पेशे से कारोबारी हैं.  नामांकन फॉर्म भरने के दौरान अक्षय कांति बम ने खुलासा किया था कि वह 14 लाख की घड़ी पहनते हैं. उनके पास पत्नी को मिलाकर करीब 87 करोड़ रुपए की संपत्ति है. अक्षय कांति बम  द्वारा  आखिरी दिन अपना नामांकन वापस ले  लिये जाने से अब कांग्रेस के पास इंदौर में कोई उम्मीदवार नहीं बचा है. जान लें कि जब अक्षय कांति बम ने नॉमिनेशन  वापस लिया, तो उस समय भाजपा  विधायक रमेश मेंदोला  उनके साथ थे. भाजपा  ने इंदौर से शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही