Search

 
 
 

राजस्थान में 10 दिन पहले बने थे मंत्री, आज उपचुनाव हार गये सुरेंद्रपाल सिंह

 
Jaipur : आज से ठीक 10 दिन पहले 30 दिसंबर को मंत्री पद की शपथ लेने वाले सुरेंद्र पाल सिंह टीटी उपचुनाव हार गये. उन्हें प्रतिद्वंदी कांग्रेस नेता रूपिंदर सिंह ने 11 हजार वोटों से हराया. रूपिंदर सिंह कांग्रेस के तत्कालीन विधायक गुरमित सिंह कूनर के बेटे हैं. बता दें कि पिछले महीने चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस उम्मीदवार और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कूनर का निधन हो गया था. इस वजह से करणपुर सीट पर मतदान को स्थगित कर दिया गया था. जिसके बाद उपचुनाव की घोषणा हुई थी. जिसमें कांग्रेस ने कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया था.

मंत्री बनने के बाद चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त हो गये थे टीटी

30 दिसंबर को बीजेपी ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया था. क्योंकि बिना चुनाव जीते ही सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री पद की शपथ दिला दी थी. मंत्री बनने के बाद टीटी उपचुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त हो गये थे. उन्होंने कहा था कि श्रीकरणपुर के मतदाता बहुत समझदार हैं, वे चुनाव जरूर जीतेंगे. उन्होंने कहा था कि पार्टी ने उनके माध्यम से सिख समाज को सम्मानित किया है. वहीं पार्टी को भी लगा था कि मंत्री बनने के बाद टीटी की लोगों में लोकप्रियता बढ़ेगी, मगर ऐसा नहीं हुआ. रूपिंदर सिंह को लोगों ने टीटी से ज्यादा तरजीह दी. इसे भी पढ़ें : बिलकिस">https://lagatar.in/bilkis-bano-case-sc-overturns-the-decision-of-gujarat-government-cancels-the-decision-of-release-of-11-convicts/">बिलकिस

बानो केस : SC ने गुजरात सरकार के फैसले को पलटा, 11 दोषियों की रिहाई का फैसला रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही