Search

 
 
 

सुरेश बैठा vs समरी लाल : दोनों पक्षों की ओर से गवाही पूरी, 16 से शुरू होगी बहस

 
Ranchi : वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में कांके विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेश बैठा की इलेक्शन पिटीशन पर झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से सभी गवाहों की गवाही पूरी कर ली गई. जिसके बाद न्यायालय ने बहस के लिए 16 जनवरी की तिथि निर्धारित की है. गवाही पूरी होने के बाद अब दोनों पक्ष अपनी- अपनी दलीलें अदालत के समक्ष पेश करेंगे. याचिकाकर्ता सुरेश बैठा की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, विभास सिन्हा और अविनाश अखौरी ने कोर्ट के समक्ष पक्ष रखा. वहीं समरी लाल की ओर से अधिवक्ता अमर कुमार सिन्हा ने पक्ष रखा. इसे भी पढ़ें –सीएम">https://lagatar.in/cm-wrote-a-letter-to-the-union-minister-demanding-the-cancellation-of-the-august-2-2019-notification-on-sammed-shikhar/">सीएम

ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, सम्मेद शिखर पर 2 अगस्त 2019 की अधिसूचना रद्द करने की मांग

क्या है मामला

बता दें कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कांके विधानसभा की आरक्षित सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुरेश बैठा और बीजेपी के प्रत्याशी समरी लाल चुनाव लड़े थे. मतगणना के बाद भाजपा के प्रत्याशी समरी लाल को निर्वाचित घोषित किया गया था. जिसके बाद सुरेश बैठा ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर समरी लाल के निर्वाचन को रद्द करने की मांग की है. इसके पीछे उन्होंने आधार दिया है कि समरी लाल द्वारा चुनाव के दौरान दिया गया जाति प्रमाण पत्र गलत था. इसे भी पढ़ें – सातवीं">https://lagatar.in/students-protest-after-release-of-cutoff-in-seventh-to-tenth-jpsc-demand-for-investigation/">सातवीं

से दसवीं जेपीएससी में कटऑफ जारी के बाद छात्रों का विरोध, जांच की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही