Search

 
 
 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में सुरेश चंद्र अग्रवाल को मिला समर्थन

 
Ranchi: रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक महाराजा अग्रसेन भवन में जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए सुरेश चंद्र अग्रवाल को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा. सुरेश अग्रवाल ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे पिछले 40 वर्षों से सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं और अध्यक्ष बनने के बाद समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे. बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारियों ने भी उनके समर्थन में आवाज उठाई और उनके नेतृत्व में जनसेवा कार्यों में वृद्धि की उम्मीद जताई. इस दौरान विभिन्न नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया. बैठक का संचालन महामंत्री विनोद कुमार जैन व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष पवन पोद्दार ने किया. इसे भी पढ़ें – पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-teacher-recruitment-scam-supreme-court-sends-contempt-notice-to-mamata-banerjee/">पश्चिम

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को अवमानना का नोटिस भेजा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही