Search

 
 
 

सुरेश पासवान ने बजट का किया समर्थन, विपक्ष पर लगाया पूंजीपतियों की राजनीति करने का आरोप

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन सदन में बजट पर चर्चा हुई. इस दौरान विधायक सुरेश पासवान ने बजट का समर्थन करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर निशाना साधा.
 

Ranchi :   झारखंड विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन सदन में बजट पर चर्चा हुई. इस दौरान विधायक सुरेश पासवान ने बजट का समर्थन करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर निशाना साधा.

 

पासवान ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और अति पिछड़ों की सरकार है. इसी कारण विपक्ष परेशान है.कहा कि वित्त मंत्री के बजट भाषण से विपक्ष की नींद उड़ गई है. यह बजट जनहित में है और इससे बीजेपी को डर लग रहा है.

 

विधायक ने आरोप लगाया कि विपक्ष बड़े पूंजीपतियों की बात करता है. जबकि दलितों, आदिवासियों और किसानों की चिंता नहीं करता. 

 

सुरेश पासवान ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गरीबों के आवास के लिए पैसा रोक दिया गया. जिसके बाद राज्य सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू की, ताकि हर गरीब को घर मिल सके.

 

विधायक ने पेंशन योजना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों की कर्ज माफी का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि राज्य में अमन और शांति का माहौल है. पासवान ने पलामू में सीमेंट फैक्ट्री खोलने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही