Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुरेश सोंथालिया ने इन्वेस्टर्स मीट में कहा-नए उद्यमियों को सरकार के सकारात्मक रुख से मिलेगी निवेश की प्रेरणा

Advertisement
Advertisement
New Delhi / Jamshedpur : नई दिल्ली में झारखंड सरकार की ओर से आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर्स मीट के अंतिम दिन कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स मीट में आकर हमें खुशी हो रही है. हमने आदित्यपुर इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर में निवेश किया है, वहां एलईडी का प्लांट लगा रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत और झारखंड सरकार के अधिकारियों का जो सकारात्मक रुख है उससे निश्चित तौर पर युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे निवेश के लिए प्रेरित होंगे. उन्होंने उद्योग सचिव पूजा सिंघल के इलेक्ट्रानिक मैन्यूफेक्टरिंग क्लस्टर के उद्यमियों की समस्या को सुनने और उनका तत्काल हल करने के लिए भी उनकी सराहना की. सुरेश सोंथालिया ने निवेशकों से आदित्यपुर इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर में निवेश करने की अपील की और कहा कि दलमा की तराई में बसा जमशेदपुर जिसकी स्थापना जेएन टाटा ने की थी, बहुत ही खुबसूरत शहर है, हम सभी निवेशकों को अपनी ओर से वहां आमंत्रित करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही