Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के सुरजीत बने ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक

Hazaribagh : हजारीबाग कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष सुरजीत नागवाला को राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू ने ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश समन्यवक के पद पर मनोनीत किया है. उन्होंने हजारीबाग में जनहित को लेकर कई आंदोलन किए और लगातार कांग्रेस संगठन को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई. सुरजीत पूर्व विधानसभा चुनाव में कई क्षेत्रों में प्रभारी के रूप में कार्यरत रहे हैं. सुरजीत नागवाला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू और कांग्रेस पार्टी ने उनपर भरोसा कर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह ईमानदारी पूर्वक करेंगे. पिछड़ी जातियों के हक के लिए हमेशा आवाज बुलंद करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-submits-closure-report-to-court-relatives-of-deceased-said-will-fight-till-supreme-court/">बड़ी

खबर : बकोरिया कांड- सीबीआई ने कोर्ट को सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, मृतक के परिजन बोले-सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई
ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक बनने पर उन्हें बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, महिला मोर्चा की अध्यक्ष बेबी देवी, जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष तसलीम अंसारी, एससी एसटी अध्यक्ष मुकेश पासवान, सेवा दल के जिला अध्यक्ष विश्वास पासवान, विजय यादव, डॉ. आरसी प्रसाद मेहता, उद्योग प्रकोष्ठ बबलू कुशवाहा, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक देव, चंद्र शेखर मिश्रा, यमुना यादव, बीसी मिश्रा, साजिद अली खान, बिनोद कुशवाहा, अवधेश सिंह, शशि मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, परवेज आलम, गुड्डू सिंह, रीतलाल मंडल, डॉ. प्रकाश, अजय गुप्ता, संजय तिवारी, दीपक गुप्ता, असगरी अंजुम, गुड्डू सिंह, कुमारी बखला, आयूब, फैज, मो. जाबिर, मिथिलेश दूबे, ओम प्रकाश गोप, राजेश गुप्ता, राम कुमार साव, रंजीत यादव, सुनील कुमार साहू, सुनील चंद्रवंशी समेत कई कांग्रेसियों ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : Exclusive">https://lagatar.in/exclusive-land-scam-ed-will-find-out-who-all-benefited-from-the-racket-which-government-employees-and-white-collars-are-involved/">Exclusive

– लैंड स्कैम : ईडी पता लगायेगा रैकेट से किस- किस को फायदा हुआ, कौन सरकारी कर्मचारी और सफेदपोश शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही