Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में डीसी के निर्देश पर किया गया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, 74 शिक्षक मिले अनुपस्थित

Hazaribagh : हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया. टीम में शामिल सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ व जिलास्तरीय अधिकारियों समेत कुल 42 सदस्यों ने विभिन्न विद्यालयों का एक साथ निरीक्षण किया. इस दौरान कई शिक्षक विद्यालयों में अनुपस्थित रहे. लगातार मिल रही शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायत पर डीसी ने जांच का निर्देश दिया था. डीसी के निर्देश पर विद्यालय अन्नदा प्लस टू हाई स्कूल, मध्य विद्यालय नूरा और राजकीयकृत श्री कृष्ण आरक्षी बाल उच्च विद्यालय हजारीबाग का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों के कुल 240 विद्यालयों की जांच की गई, जिसमें 74 शिक्षक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए. डीसी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है. लेकिन कई शिक्षक अपने दायित्वों के निर्वहन में रुचि नहीं रखते हुए विद्यालयों में नहीं आते हैं. ऐसे शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें: सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-district-administration-sealed-hotel-aparna-place-tender-will-be-floated-afresh/">सिमडेगा

: जिला प्रशासन ने होटल अपर्णा प्लेस को किया सील, नये सिरे से निकाली जायेगी निविदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही