Search

 
 
 

धनबाद जेल में औचक छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

 
Dhanbad : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा व एसएसपी एचपी जनार्दनन के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को तड़के धनबाद मंडल कारा में औचक छापेमारी की. ग्रामीण एसपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडल कारा में छापेमारी की गई है. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. पुलिस अधिकारी व जवानों ने की टीम ने जेल के सभी वार्डों की गहनता से जांच-पड़ताल की. सभी वार्ड व वहां रहने वाले बंदियों की बारीकी से तलाशी ली गई. हालांकि, छापेमारी में जेल के अंदर कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि जेल के अंदर रहकर भी कुछ लोग गलत तरीके से चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं. इसे देखते हुए ही जेल के अंदर छापेमारी की गई. यह भी पढ़ें : धनतेरस">https://lagatar.in/media-hid-the-truth-on-dhanteras-market-vehicles-land-flats-were-all-sold-at-very-low-prices/">धनतेरस

बाजार पर मीडिया ने सच को छिपाया, वाहन, जमीन, फ्लैट सब बहुत कम बिके
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही