Search

 
 
 

लालुपर चौक से कोकर तक सब्जी विक्रेताओं का सर्वे शुरू, शिफ्ट किये जायेंगे

 
 Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा लालपुर चौक से कोकर तक सड़क किनारे के सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट कराने के लिए आज मंगलवार से तीन दिवसीय सर्वे शुरू किया गया सर्वे गुरुवार तक चलेगा. इस सर्वे रिपोर्ट को पहले से बनी सूची से मिलाया जायेगा. जानकारी के अनुसार जो भी विक्रेता नियमित रूप से दुकान लगा रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी.

पिछले माह मांस-मछली विक्रेताओं को किया गया था शिफ्ट

इससे पहले 11 अप्रैल को लालपुर चौक से डिस्टलरी पुल तक सड़क किनारे मांस-मछली बेचनेवाले दुकानदारों को मार्केट में शिफ्ट किया गया है. इस क्रम में निगम अब सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट कराने की तैयारी में है. निगम के अधिकारियों का कहना है कि लालपुर से कोकर तक लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है इसी कडी में आज सब्जी विक्रेताओं का सर्वे शुरू किया गया है. सर्वे के बाद सडक किनारे के इन विक्रेताओं को जगह दी जायेगी, जिससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही