Ranchi News: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सूर्या हांसदा की मां को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सूर्या हांसदा की मां नीलमुनि मुर्मू को देशद्रोह से जुड़े एक मामले में अग्रिम जमानत प्रदान कर दी. अपीलकर्ता की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने पक्ष रखा. मामले को लेकर साहिबगंज, मिर्जा चौकी थाना में कांड संख्या 37/ 2025 दर्ज है. मामले में सूर्या हांसदा की मां अप्राथमिकी अभियुक्त है. इस मामले में सूर्य हांसदा भी आरोपी थे. अपीलकर्ता ने इस मामले में कहा कि चूंकि नीलमुनि मुर्मू, सूर्या हांसदा की मां हैं, इसलिए उन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें-
https://lagatar.in/nine-indian-athletes-including-vaibhav-harmanpreet-lovlina-and-chanu-featured-in-time-100-list
यहां बता दें कि एक कथित पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा की मौत हुई थी. सीआईडी (CID) ने इसकी जांच अपने हाथ में ले ली थी. हांसदा को देवघर जिले के नवाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे छिपाए गए हथियार बरामद कराने के लिए राहदबदिया पहाड़ियों पर ले गई थी. बताया जाता है कि इस दौरान हांसदा ने अचानक पुलिस से एक इंसास राइफल छीन ली और भागने की कोशिश में गोली चला दी. इसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें वह मारा गया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

