Search

 
 
 

सितंबर के पहले सप्ताह में लांच किया जा सकता है सूर्य मिशन Aditya L1 : इसरो प्रमुख

 
New Delhi : इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने गुरुवार को कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब अब सूर्य मिशन Aditya L1 की तैयारी है. इसके लिए काम अंतिम चरण में है. कहा कि यह मिशन सूर्य तक जाने का मिशन है और यह सितंबर के पहले सप्ताह में लांच किया जा सकता है. यह यान कई दिन लगाकर अपने गंतव्य स्थल एल-1 पर पहुंचेगा. इसरो प्रमुख ने इसी के साथ स्पेस एजेंसी के आगे के मिशन के बारे में भी बताया. इस मिशन का मकसद सूर्य से पृथ्वी की ओर आने वाले सौर तूफानों का निरीक्षण करना है और मल्टी लेवल वेवलेंथ के सौर पवन की उत्पत्ति का अध्ययन करना भी है. चंद्र मिशन के बाद अब सूर्य के पास अंतरिक्ष यान भेजने वाला हिंदुस्तान दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. अभी तक अमेरिका, जर्मनी और यूरोपीय स्पेस एजेंसी सूर्य पर मिशन चलाने वाले देशों में शामिल हैं.

2025 में मैन मिशन लांच करेंगे

सोमनाथ ने कहा कि हम गगनयान को लेकर भी तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए संभवतः सितंबर या अक्टूबर के अंत तक एक मिशन लांच करेंगे. बताया कि हम मैन मिशन से पहले कई और टेस्ट मिशन करने वाले हैं. सोमनाथ ने कहा कि कई मिशन के बाद हम 2025 में मैन मिशन लांच करेंगे, जिसमें अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजा जाएगा. इसरो प्रमुख ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता के बाद मेरे मन में कैसी खुशी थी, ये मैं बयां नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि ये सब पूरी इसरो टीम की मेहनत का फल है. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान के लैंडर को लैंड करवाने वाला पहला देश बन गया है.
इसे भी पढ़ें – Weather">https://lagatar.in/weather-alert-heavy-rain-expected-in-many-districts-of-jharkhand/">Weather

Alert: झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश के आसार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही