Search

 
 
 

सूर्या हत्याकांड : अपराधियों में एनकाउंटर का खौफ, 250 ने सरेंडर किया,1600 रडार पर, तीन मदरसे सील

साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस ने वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया. यहां कई अपराधियों के हाथों में बैनर नजर आये,  जिन पर लिखा हुआ था हम अपराध नहीं करेंगे.
 

Lucknow :   गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद योगी सरकार अपराधियों के सफाये में जुट गयी है.  ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी है.  जानकारी के अनुसार लगभग 1601 अपराधी पुलिस की रडार पर हैं. 250 से ज्यादा अपराधियों ने सरेंडर कर दिया है.

 

 

साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस ने वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया. यहां कई अपराधियों के हाथों में बैनर नजर आये,  जिन पर लिखा हुआ था हम अपराध नहीं करेंगे.

 

 

गाजियाबाद पुलिस और जिला प्रशासन लगातार खोड़ा इलाके में अपराधियों का सत्यापन कर रहे हैं.  पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के नेतृत्व में अभियान जारी है.

 

 

अहम खबर यह है कि जिला प्रशासन ने तीन अवैध मदरसों को सील कर दिया है. रहमानिया मदरसा, सुलताना अलअरफीन मदरसा और तालीमत उलूम मदरसा प्रशासन द्वारा सील किया गया है.

 

 

अधिकारियों ने कहा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जायेगी. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.   
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही