Search

 
 
 

सूर्यनारायण पूजा समिति की बैठक संपन्न, चैती छठ में व्रतियों को सुविधाएं देने का निर्णय

 
Latehar :   श्री सूर्यनारायण पूजा समिति की एक बैठक अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में इस वर्ष भी चैती छठ के मौके पर छठ व्रतियों को औरंगा नदी तट पर सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया. बैठक में चैती छठ पूजा को लेकर घाट और रास्ते की साफ सफाई कराने, लाइट व साउंड बॉक्स की व्यवस्था करने, अस्थायी महिला स्नानागार आदि बनाने का निर्णय लिया गया.

इस साल धूमधाम से मनाया जायेगा रामनवमी

अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस वर्ष चाणक्यनगरी महावीर अखाड़ा द्वारा रामनवमी धूमधाम से मनाया जायेगा. अयोध्या नगरी में 550 वर्षों की कठिन तपस्या के बाद प्रभु श्री राम अपने घर विराजमान हुए है. रामनवमी को लेकर चटनाही महावीर अखाड़ा से पूरे मोहल्ले और रास्ते में महावीरी झंडा लगाने का कार्य अगले मंगलवार (9 अप्रैल) से प्रारंभ किया जायेगा. बैठक में शशिभूषण पांडेय, राजू यादव लक्ष्मण प्रसाद, अनिल कुमार, लखन मेहता, कौशल किशोर राज, जय शंकर पासवान,आयुष शौणडिक, शिवम कुमार, रंधीर दास, गणेश राम, चंदन कुमार, राहुल कुमार धीरज कुमार, मनोज प्रसाद, शुभम गुप्ता, रौशन कुमार, मनीष दास आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही