Search

 
 
 

झारखंड खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक सुशांत गौरव ने किया पदभार ग्रहण

 
Ranchi : झारखंड खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक सुशांत गौरव ने झारखंड खेल निदेशालय में शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. इस दौरान कार्यकारी निदेशक सरोजनी लकड़ा, रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया. वहीं हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और रजनीश कुमार ने भी खेल निदेशक सुशांत गौरव से मुलाकात की और बुके देकर उनका स्वागत किया. इसके साथ ही उन्हें 27 अक्तूबर से रांची में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता, झारखंड महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप 2023 एवं शनिवार से रांची में आयोजित छठी सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप 2023 महिला और पुरुष के आयोजन से संबंधित जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/yogasan-sports-championship-from-august-26-in-ranchi/">रांची

में 26 अगस्त से योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही