Search

 
 
 

सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, शेयर किया वीडियो

शांत सिंह राजपूत की 5वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी बहन श्वेता ने उन्हें एक इमोशनल वीडियो के जरिए याद किया है .एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की असमय मौत को आज पांच साल हो गए हैं
 

 

Lagatar desk : सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी बहन श्वेता ने उन्हें एक इमोशनल वीडियो के जरिए याद किया है .एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की असमय मौत को आज पांच साल हो गए हैं.14 जून 2020 को जब उनकी मौत की खबर सामने आई थी, तब न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि पूरा देश स्तब्ध रह गया था.

 

 

 

 


श्वेता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो 

 

श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत किस सोच और भावनाओं के प्रतीक थे. उन्होंने कहा कि उनका भाई सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक सोच था - एक ऐसा इंसान जो जीवन, ज्ञान और प्यार में यकीन करता था. वीडियो में श्वेता ने सुशांत की मासूमियत, उनकी जिज्ञासा और उनके अंदर छिपे एक बच्चे जैसे स्वभाव को याद करते हुए सभी से कहा कि वह आज भी हर उस इंसान में जिंदा हैं जो इन मूल्यों को जीता है

 

इस वीडियो में श्वेता ने न केवल सुशांत की सोच, जीवन के प्रति उनके सकारात्मक नजरिए और जिंदादिल स्वभाव को याद किया, बल्कि फैन्स से एक खास अपील भी की. श्वेता ने सुशांत की याद में कहा कि वो आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं और उनके विचार, सपने और इंसानियत के लिए किया गया काम हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. उन्होंने सुशांत के चाहने वालों से अपील की कि वे इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएं - यानी ज़रूरतमंदों की मदद करें, पेड़ लगाएं या कोई नेक काम करें.

 

 

Uploaded Image

 

 

फैन ने कराया हवन-पूजा 

 

सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं पुण्यतिथि के मौके पर मुंबई के सांताक्रूज़ इलाके में एक हवन और पूजा का आयोजन किया गया. यह श्रद्धांजलि समारोह उनके एक सच्चे प्रशंसक आयुष और उनकी मां द्वारा आयोजित किया गया. इस मौके पर आयुष ने न केवल अपने चहेते अभिनेता को श्रद्धांजलि दी, बल्कि सिस्टम से एक बड़ी मांग भी रखी. उन्होंने सुशांत की मौत की सच्चाई सामने लाने की अपील की और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही