Search

गोड्डा अधिवक्ता संघ का सुशील झा फिर बने अध्यक्ष, महासचिव पद पर योगेश झा का कब्जा

Godda : गोड्डा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव का परिणाम रविवार देर शाम घोषित कर दिया गया. अध्यक्ष पद पर सुशील झा पांचवी बार कब्जा जमाया है, जबकि महासचिव के पद योगेश चन्द्र झा लगातार छठी बार विजयी हुए हैं. अधिकतर पदों पर पुराने चेहरे अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे. शनिवार को हुए चुनाव में 398 अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया था. अध्यक्ष पद सुशील झा को 245 मत और उनके प्रतिद्वंद्वी पाण्डेय मुरलीधर को 98 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार सुशील झा 147 मतों से विजयी रहे. वहीं, महासचिव पद पर योगेश चंद्र झा को 233 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले श्यामल किशोर ठाकुर को मात्र 87 मत से संतोष करना पड़ा. 146 मतों के अंतर से योगेश झा ने जीत दर्ज की. इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार मिश्रा ने निखिल कुमार झा को 35 मतों से पराजित किया. वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर दिवाकर यादव ने 298 मत प्राप्त दूसरी बार जीत दर्ज की. दूसरे नंबर पर रहे निश्चल ठाकुर को 81 मत मिले. कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों पर अंबोद कुमार ठाकुर, विनय कुमार ठाकुर और प्रमोद कुमार पंडित विजयी रहे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-read-4-news-together-including-mithila-cultural-council-elections-on-march-3/">बोकारो

: मिथिला सांस्कृतिक परिषद का चुनाव 3 मार्च को समेत 4 खबरें एक साथ पढ़ें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp