Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो धीरेंद्र शास्त्री को करें गिरफ्तार

Patna: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री 13 से 17 मई तक पटना में कथा करने के लिए आ रहे हैं. जिसको लेकर बिहार में राजनीति गर्म है. इस बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार में हिम्मत हैं तो धीरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार करें. बता दें कि बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग देखने को मिली रही है. जहां सत्ता पक्ष के लोग बाबा का विरोध करते नजर आ रहे हैं वहीं विपक्ष के नेता उनके बचाव में हैं. इस बीच सुशाील मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दे दी है.

सत्ता पक्ष के नेता बोल रहे हमला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-86.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कुछ दिनों पहले धीरेंद्र शास्त्री को लेकर मंत्री तेज प्रताप यादव, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने हमला बोलते हुए उनके बिहार दौरे का विरोध किया था. जिसके बाद से ही बिहार में धीरेंद्र शास्त्री को लेकर विवाद हो रहा है. बीजेपी के नेताओं का कहना है कि सत्ता पक्ष वोट बैंक के लिए धीरेंद्र शास्त्री का विरोध कर रही है. आने वाले दिनों में बिहार की जनता इन्हें सबक सिखायेगी.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री कई बार कह चुकें हैं कि `भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा`. एक तरह जहां लोगों की समस्या दूर करने वाला उनका दावा सुर्खियां बटोरता है तो वहीं दूसरी ओर हिंदू राष्ट्र बनाने की भी मांग को लेकर भी उनकी चर्चा देश भर में होती है. अपनी इसी मांग को लेकर वो देश की विपक्षी पार्टियों के निशाने पर रहते हैं.
इसे भी पढ़ें: हाजीपुर">https://lagatar.in/speed-havoc-in-hajipur-5-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident/">हाजीपुर

में दिखा रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही