Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुशील मोदी और रोहिणी आचार्य आये आमने-सामने, सुशील मोदी ने दिलाई MBBS डिग्री की याद, तो रोहिणी ने कहा- आकर मुंह ठुर देंगे

Advertisement
Advertisement

Patna : तेजस्वी यादव के सरकारी आवास को कोविड वार्ड बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. जिसे लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से बयान बाजी की जा रही है. इस बार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और लालू की छोटी बेटी रोहिणी आमने- सामने आ गये है. सुशील मोदी ने रोहिणी को दिलाई MBBS डिग्री की याद, तो रोहिणी ने कहा- आकर मुंह ठुर देंगे.

सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में अर्जित दर्जनों मकानों को कोविड वार्ड बनाना चाहिए

सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि तेजस्वी प्रसाद यादव को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में अर्जित दर्जनों मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त में इलाज होता.


उसके बाद सुशील मोदी ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं. कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएँ क्यों नहीं ली गईं? यदि राजद नेतृत्व में गरीबों की सेवा के लिए तत्परता और गंभीरता होती, तो अस्पताल शुरू करने के लिए पहले सरकार से अनुमति ली जाती और उसके मानकों का पालन किया जाता.

रोहिणी ने सुशील मोदी को बताया राजस्थान मेढ़क,कहा- आकर मुंह ठुर देंगे


जिसके बाद लालू की बेटी और तेजस्वी की बहन रोहिणी आग बबूला हो गयी. और उसने ट्वीट करते हुए सुशील मोदी को राजस्थानी मेढ़क तक बता दिया. रोहिणी ने अपने ट्वीट में कहा किआज के बाद से मेरा या मेरी बहनो का नाम लिया , तो मुँह ठुर देंगे आ कर ! भाग यहां से राजस्थानी मेढक. खबरदार आज के बाद तू या तेरे भोपु मेरे या मेरी बहनो के बारे में बोले ना तो समझ लेना , जा कर अपनी so called प्रफ़ेसर बीवी (पता है कैसे बनी ) से पूंछ लेना की बेटियों से कैसे बात किया जाता है.

तेजस्वी ने पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में बनाया है कोविड सेंटर

बता दें कि तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि एक पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में बेड लगाए जा चुके हैं. ऑक्सीजन का इंतजाम भी किया जा चुका है और साथ ही साथ दवाएं भी मौजूद हैं. केवल डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की कमी है. इस बार पूरी तैयारी के साथ तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार के सामने बड़ी मांग रखी है.तेजस्वी ने कहा कि इसे लेकर हमने कई बार सरकार को पत्र लिखा था लेकिन अब तक उसका कोई जवाब नहीं मिला. जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हम अपने सरकारी बंगले को मरीजों के इलाज के लिए देना चाहते हैं. यह सरकारी बंगला है इसलिए सरकार से आग्रह है कि इसे टेक ऑवर करके इसे मरीजों के इलाज में लाएं जो जरूरत की चीजे होगी उसे उपलब्ध कराने के लिए हम सदैव तैयार हैं.

[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही