Search

बेगूसराय कांड पर बोले सुशील मोदी, राबड़ी देवी ने नहीं महसूस किया बेटियों का दर्द

Patna: मणिपुर की घटना को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप करते नजर आये. वहीं बिहार के बेगूसराय में भी नाबिलग छात्रा को निर्वस्त्र कर पीटा गया था. जिसको लेकर सुशील कुमार मोदी ने महगठबंधन की सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी एक महिला हैं लेकिन उन्होंने इतनी बड़ी घटना पर एक शब्द भी नहीं कहा, आखिर क्यों? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घटना किसी भी राज्य में हो लेकिन राजनेताओं को चुनिंदा राजनीति नहीं करनी चाहिये. इतनी बड़ी घटना पर सभी बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी है.

क्या है मामला?

बता दें कि, बेगूसराय में भी मणिपुर जैसी वारदात को अंजाम दिया गया था. जहां दलित नाबालिग लड़की और एक व्यक्ति (लोक गायक) को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था. इसके बाद निर्वस्त्र अवस्था में लड़की की पिटाई करते हुए वीडियो बनाया गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल भी हुआ. जिसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और लड़की से पूछताछ की. लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने वीडियो में दिखने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु की. वहीं सभी आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. इसे भी पढ़ें: मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-violence-demonstration-of-indias-constituents-in-parliament-premises-pm-to-make-statement-in-parliament/">मणिपुर

हिंसा : INDIA के घटक दलों का संसद परिसर में प्रदर्शन, पीएम संसद में वक्तव्य दें…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//