Search

 
 
 

सुशील मोदी का तंज, समन्वय समिति की बैठक सिर्फ दिखावा, कोई बड़ा नेता नहीं होगा शामिल

 
Patna : विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) की समन्वय समिति (को-ऑर्डिनेशन कमिटी) की आज नई दिल्ली में पहली बैठक होने वाली है. इसको लेकर राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने समन्वय समिति पर हमला बोला है. उन्होंने दावा किया है कि इस बैठक में कोई बड़ा नेता शामिल नहीं होगा. अगर बैठक में शामिल भी होते हैं तो कोई ना कोई नाराज होकर ही बाहर निकलता है. समन्वय समिति की बैठक सिर्फ दिखावा है. `ममता बनर्जी ने कोई सहमति नहीं दिखायी. `हर राज्य में यह अलग चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में `INDIA` गठबंधन में सीट बंटवारा कैसे होगा? विपक्षी गठबंधन के पास पीएम पद के उम्मीदवार के लिए कोई चेहरा भी नहीं है. हर पार्टी अपने नेता को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता रही है. सुशील मोदी ने कहा कि समन्वय समिति बहुत कमजोर है. इसमें नीतीश कुमार, राहुल गांधी और ममता बनर्जी को होना चाहिए था. सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता इसे बनाते हैं. (पढ़ें, अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-ed-witness-vijay-hansda-even-today-retracted-his-statemen/">अवैध

खनन केस : ईडी का गवाह विजय हांसदा आज भी अपने बयान से मुकरा, कहा-नहीं मिली धमकी)

सीट शेयरिंग, चुनाव रणनीति और उम्मीदवारों के नामों पर होगी चर्चा 

बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर समन्वय समिति की बैठक होने वाली है. जिसमें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट शेयरिंग, चुनाव रणनीति और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी. पूरे गठबंधन को एकरूप करने पर बात की जायेगी. इस कार्यक्रम में एजेंडे को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जाएगा. इस मीटिंग में क्या कार्यक्रम होंगे, अभियान कहां हों,गे इन मुद्दों पर बात की जायेगी. साथ ही 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र को लेकर भी रणनीति बनायी जायेगी. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/final-result-of-civil-judge-junior-division-will-be-affected-by-hc-order/">HC

ने 35 वर्ष से अधिक उम्र के अभ्यर्थियों को सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा फॉर्म भरने की दी छूट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही