Search

 
 
 

घाटशिला प्रखंड की प्रमुख बनीं सुशीला टुडू, सुशीला सबर को 9 वोट से किया पराजित

 
Ghatshila: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत शनिवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक की देखरेख में पंचायत समिति सदस्यों को शपथ ग्रहण कराने के पश्चात प्रमुख का चुनाव शुरू कराया गया. जिसमें दो प्रत्याशियों ने प्रमुख पद के लिए नामांकन किया. कुल 26  पंचायत समिति सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें सुशीला टूडू को 17 मत मिले जबकि सुशीला सबर को मात्र 9 मत प्राप्त हुए. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-case-registered-against-200-unknown-in-jugsalai-police-station-for-blocking-rail-wheel/">जमशेदपुर:

रेल चक्का जाम करने में जुगसलाई थाने में 200 अज्ञात पर मामला दर्ज

पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

मतों की गिनती के पश्चात निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सतवीर रजक ने सुशीला टूडू को प्रमुख पद के लिये निर्वाचित घोषित किया. पंचायत समिति सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रमुख सुशीला टुडू का स्वागत किया. प्रमाण पत्र निर्गत करने के बाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. सुशीला टूडू बाकी पंचायत से निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य के पद पर चुनी गई हैं. जबकि सुशीला सबर बाघुडिया पंचायत से पंचायत समिति के पद पर निर्वाचित हुई हैं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-5th-class-student-fell-from-a-tree-plucking-berries/">जमशेदपुर

: जामुन तोड़ते पेड़ से गिरा 5वीं का छात्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही